ब्यूरो चीफ जावेद ज़ैदी

रामपुर मानसून की बारिश से मंगलवार की सुबह से ही मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में गिरावट के चलते गर्मी का असर कम दिखाई दिया। शहर में सड़कों पर हुए जलभराव से तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर दी है। धान और गन्ने की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद होगी। बारिश न होने से फसलें सूख रही थी।
जिले की कई नहरें सूखी थीं तो कई नहरों में नाम मात्र का पानी था। प्री मानसून बारिश शुरू होने से लगभग सभी नहरों में पानी होगा। बारिश ने आम आदमी को भी गर्मी-उमस से राहत दी। हालांकि बारिश के दौरान हवा की रफ्तार कम रही। बारिश से ज्वालानगर और शहर की कई गलियों में जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
