• CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • Journalist Info
  • Reporter Application form
Monday, July 7, 2025
CORBET BULLETIN
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
CORBET BULLETIN
No Result
View All Result

रामलीला, दुर्गापुजा, नवरात्र, दशहरा, ईद, क्रिसमस सभी आयोजनों की जारी गाइड लाइन

CORBET BULLETIN by CORBET BULLETIN
October 13, 2020
in TODAY, NAINITAL, UTTARAKHAND
रामलीला, दुर्गापुजा, नवरात्र, दशहरा, ईद, क्रिसमस सभी आयोजनों की जारी गाइड लाइन
33
SHARES
159
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

रामलीला, दुर्गापुजा, नवरात्र, दशहरा, ईद, क्रिसमस सभी आयोजनों की जारी गाइड लाइन

ब्यूरो रिपोर्ट कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी

हल्द्वानी जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया है कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद में अक्टूबर से दिसंबर तक रामलीला, दुर्गापुजा, नवरात्र, दशहरा, ईद, क्रिसमस आदि के आयोजनों को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। जिसके क्रम में जनपद में भी सभी आयोजन कोविड 19 के की गाइड लाइन के अनुसार आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि निर्देशों के अनुसार कार्यक्रमो एवं समारोहों मे 200 लोगो की सीमा जारी रहेगी। आयोजकों को मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग और दो गज की दूरी आदि नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि प्रशासन के साथ ही आयोजकों के लिए किसी भी आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना बनाना जरूरी होगा। कनटेमेंट जोन में सभी तरह के प्रतिबंध पहले की तरह ही जारी रहेगे। अन्य स्थानों पर आयोजकों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए मार्किंग करनी होगी और स्क्रीनिंग सेनेटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। आयोजन स्थल को बार -बार सैनिटाइज करने के लिए, सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए,स्टाफ के लिए मास्क आदि की व्यावस्था आयोजकों के करनी होगी। आयोजकों को पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटर की व्यवस्था करनी होगी। जहां तक संभव हो कैश लैस भुगतान किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से रोकथाम के उपाय बताने वाले पोस्टर, बैनर आदि लागए जायेगे। आयोजन स्थल पर ऐसा कमरा या स्थल चिन्हित किया जायेगा जहां किसी लक्षण वाले व्यक्ति को एकांतवास में रखा जा सके। पर्याप्त संख्या मे प्रवेश और निकासी की व्यवस्था होगी। वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। श्री बंसल ने बताया कि आयोजन स्थल पर सभी को फेस कवर या मास्क होने पर ही प्रवेश मिलेगा। सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी होगा। धार्मिक स्थलों में प्रवेश से पहले हर परिवार के लिए अलग से जूते, चप्पलों का स्थान निर्धारित होगा। सामाजिक दूरी से सिटिंग प्लान बनाया जाएगा। दुकाने,खोखे आदि को भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। धार्मिक स्थलों में प्रतिमा, पवित्र किताब आदि को छूने को मनाही होगी। उन्होने बताया समूह गान आदि से बचा जाएगा। लंगर आदि में भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। खाना बनाते, परोसते समय संक्रमण के प्रति अधिकतक सावधानी का पालन करना होगा। एअर कंडीशन का संचालन 24 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। उन्होने बताया कनटेनमेट जोन में कोई जुलूस, धार्मिक सभा, समारोह की अनुमति नहीं होगी। इवेंट मैनेजरों, स्टाफ, गंभीर बीमार से ग्रीसित 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, गर्भवती महिला, 10 साल से कम के बच्चों को घर में ही रहेंगे। बडे़ पर्व त्योहार, खास धार्मिक पर्व आदि में भीड़ प्रबंधन आयोजकों को करना होगा। अनलाॅक-5 में अधिकतम 200 लोगो को अनुमति दी गई थी, ये जारी रहेगा। बड़े आयोजन में एंबुलेंस भी रखनी होगी।श्री बंसल ने बताया कि अधिक दिन तक चलने वाले कार्यक्रम जैसे रामलीला, पूजा अनुष्ठान, मेले आदि में सशर्त और सीमित प्रवेश की अनुमति होगी। थर्मल स्कैनिंग,मास्क आदि का पालन कराने के लिए स्वयं सेवक तैनात होगें। किसी भी कार्यक्रम, सामाजिक समारोह के लिए पहले स्थान चिन्हित किया जाएगा। सामाजिक दूरी,मास्क के नियम का पालन कराने के लिए सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की जायेगी। रैलियों, धार्मिक जुलूसों के लिए पहले से ही रूट प्लान, शामिल होने वाले लोगो की संख्या, प्रतिमा विसर्जन आदि के लिए स्थल तय कर उसकी जानकारी प्रशासन को देनी होगी। रामलीला, दुर्गा पूजा, दशहरा सहित अन्य आयोजनों के लिए कोरोना को देखते हुए पहले से ही तैयारी करनी होगी। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए (सफेद गोले) मार्किंग की जाएगी। उन्होने कहा सभी आयोजन प्रशासन की देखरेख मे कोविड 19 की गाइड लाइन के अनुसार ही सम्पन्न होंगे।

SendShare13Tweet8
Previous Post

एसडीएम व इस्पेक्टर ने किया गांव का भ्रमण

Next Post

बेटे ने गोली मारकर की माँ बाप की हत्या

Next Post
बेटे ने गोली मारकर की माँ बाप की हत्या

बेटे ने गोली मारकर की माँ बाप की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

हल्द्वानी रेलवे किनारे बसे लोगों को कैसे हटाया जाएगा। जिला प्रशासन,रेल प्रशासन की हुई अहम बैठक

May 7, 2022
जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

May 9, 2022

अजब प्रेम की गजब कहानी सिंदूर लेकर पहुंची प्रेमिका प्रेमी के घर, जाने आखिरकार हुआ क्या?

May 4, 2022
रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

April 8, 2022
अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋर्षि अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी बने अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री, ऋषिवर कृष्ण चंद्र काण्डपाल जी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋर्षि अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी बने अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री, ऋषिवर कृष्ण चंद्र काण्डपाल जी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

0
युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

0
खिचड़ी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 2 नेताओं ने समर्थकों के साथ किया विरोध

खिचड़ी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 2 नेताओं ने समर्थकों के साथ किया विरोध

0
उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹   के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹ के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

0
अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋर्षि अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी बने अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री, ऋषिवर कृष्ण चंद्र काण्डपाल जी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋर्षि अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी बने अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री, ऋषिवर कृष्ण चंद्र काण्डपाल जी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

July 2, 2025

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

June 27, 2025
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता कर अतिक्रमण मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता कर अतिक्रमण मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

June 23, 2025

57 इंस्पेक्टर को मिली सौगात, बनभूलपुरा के नीरज भाकुनी का हुआ प्रमोशन

May 31, 2025

Recent News

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

Navigate Site

  • CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • JOURNALIST INFO.
  • Reporter Application form

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

error: Content is protected !!