भाजपा नेताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर गतिविधियां की तेज
रिपोर्टर अशोक सरकार
खटीमा 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा शीर्ष नेताओं में संगठन की मजबूती को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। इसी को लेकर खटीमा भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में एक कार्यक्रम आयोजित कर नगर कार्यकारिणी का विस्तार कर उनका सम्मान किया गया।
खटीमा भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप संगठन द्वारा उनको नया दायित्व दिया जाता है जिससे पार्टी का विस्तार हो सके तथा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां भी आम जनता तक पहुंच सके साथ ही सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पार्टी के मिशन को पूरा करने में लगे रहे। इसी क्रम में आज एक कार्यक्रम आयोजित कर संजय सिंह पिकवाल वालों को खटीमा नगर मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत कर सम्मानित व स्वागत किया गया।