किसान आन्दोलन में सपा पूर्व विधायक और नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
ब्यूरो चीफ शाहिद अंसारी
बहेड़ी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की माने तो यूपी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन असंवैधानिक कदम उठा रही है। किसानों के बीच समाजवादी पार्टी के नेताओं को जाने से रोका जा रहा है। सपा पूर्व विधायक हुए हाउस अरेस्ट दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे
किसान आंदोलन को गति देने के लिए अब समाजवादी पार्टी भी किसानों के साथ सड़क पर कूद पड़ी है। जिसके बाद मे बहेड़ी में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और नेताओं को पुलिस प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। बहेड़ी में पूर्व विधायक के घर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं सपा विधानसभा अध्यक्ष और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दरअसल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर 7 दिसंबर यानी आज से किसानों के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के नेताओं को जन जागरण अभियान चलाना है। लेकिन सरकार की सख्ती के बाद पुलिस ने सपा नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया. रविवार देर रात समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अताउर्रहमान के घर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जिसके बाद अताउर्रहमान को उन्हीं के घर में नजरबंद कर दिया गया। सपा विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खा की माने तो यूपी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन असंवैधानिक कदम उठा रही है. किसानों के बीच समाजवादी पार्टी के नेताओं को जाने से रोका जा रहा है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां के घर भी पुलिस पहुंची। और उनको भी उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान सपा के कुछ कार्यताओं की गिरफ्तारी भी पुलिस ने की।