सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
अशोक सरकार ब्यूरो चीफ़ चंपावत
खटीमा नगर पालिका में आज सफाई कर्मचारियों ने कई महीनों से वेतन ना मिलने व पीएफ जमा नही होने के से नाराज होकर दोपहर 2 बजे के बाद कार्य बहिष्कार पर बैठे। नाराज सफाई कर्मचारियों ने आज से 3 दिनों के लिए आधे दिन की हड़ताल की शुरू।
उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत नगर पालिका खटीमा में आज दोपहर दो बजे के बाद से सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। नारायण नगर पालिका सफाई कर्मचारियों का कहना है कि विगत कई महीने से वह वेतन देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन नगरपालिका बोर्ड के कान पर जूं भी रेंग रही है। नियमित सफाई कर्मचारियों का जहां 2 महीने का वेतन बकाया है। वही आउटसोर्सिंग के सफाई कर्मचारियों का 5 महीने का और संविदा सफाई कर्मचारियों का 3 महीने का वेतन बकाया है। साथ ही सफाई कर्मचारियों का पीएफ भी नगर पालिका ने अभी तक जमा नहीं किया है। इसलिए मजबूरन हमने आज से वह 3 दिनों के लिए आधे दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। और यदि पालिका बोर्ड फिर भी नहीं चाहता तो फिर वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
