
बरेली से संवाददाता शाहिद अंसारी
बरेली (बहेड़ी) सपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती पर सपाईयों ने उनको भावपूर्ण याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष चैधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि चैधरी चरण सिंह एक आदर्शवान नेता रहे हैं और उन्होंने हमेशा किसानों के हित के लिए काम किया। भाजपा सरकार में किसानो का उत्पीड़न किया जा रहा है और किसानो के कृषि बिल वापस लेने की मांग को सरकार सुन क नही रही है। सपा विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां ने कहा कि मुरादाबाद में भी दिल्ली जा रहे किसानों पर लाठियां बरसाई गई और लाठीचार्ज से एक किसान का हाथ तक टूट गया।















