भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मनाईं गई भारत रत्न लौह पुरुष की जयंती
डेस्क कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी
आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला नैनीताल अध्यक्ष महबूब अली के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लोह पुरुष माननीय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मुस्लिम बहुल क्षेत्र बनभूलपुरा हल्द्वानी में मनाई गई . वक्ताओं ने श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाजी रहमत अली खान जी, मोर्चा के प्रदेश मंत्री जाहिर अंसारी जी, नसीमुद्दीन भाई,पार्षद महबूब आलम, अनवर अली खान, आफताब आलम, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद यूसुफ, लाल मोहम्मद, मोहम्मद, मोहम्मद यूसुफ अफसार ,राजा कमाल ,आबिद हुसैन, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद हसीन ,रईस अहमद, आदि मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
