निधि समर्पण जन जागरूकता हेतु किया गया शोभायात्रा का आयोजन
संवाददता समी आलम
हल्द्वानी जैसा कि हम सभी को मालूम है हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम का मंदिर अयोध्या में बन रहा है, इसके निमित्त आज निधि समर्पण अभियान जन जागरूकता हेतु शोभायात्रा का आयोजन नगर अभियान समिति के द्वारा रामलीला मैदान हल्द्वानी से होकर जगदम्बा नगर होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुआ। इस शोभायात्रा में श्री नवीन पंत नगर अध्यक्ष हल्द्वानी उत्तरी मंडल के नेतृत्व में लगभग 30 कार एवं 25 बाईकों ने प्रतिभाग किया।
आज की शोभायात्रा में दर्जामंत्री रेनू अधिकारी,नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन, उपाध्यक्ष पनराम,मंत्री अनिल चंदोला,पूजा भंडारी,चंदन नेगी, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी,सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम अधिकारी,युवा मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आकाश गर्ग,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष दीप्ति चुफाल,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी,जिला मंत्री कामायनी मिश्रा,नीरज बिष्ट,विशाल नेगी,अंशुल पांडे,योगेंद्र परमार,अभिषेक बख्शी,गिरीश लोहनी,गिरीश पांडे, जी, एस कुवर,दिवाकर शर्मा,प्रेमलता पाठक,देवेश भट्ट,विपिन जोशी,रमेश कांडपाल,पंकज जोशी,संतोष गौड़,भुवन भट्ट,जितेंद्र पोखरिया,कमल गडिया, भूपाल पनेरू,हिमांशु अधिकारी,गोविंद,अमर सिंह सिजवाली,जयदीप चौहान,रसीद खान आदि उपस्थित रहे।
