मकर संक्रांति पर आस्था का सैलाब
अशोक सरकार ब्यूरो चीफ चंपावत
उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आज उत्तरायणी पर्व को लेकर शारदा नदी लालकोठी तट पर आस्था का सैलाब उमड़ा दिखाई दिया।मकर संक्रांति के अवसर पर शारदा नदी गंगा तट पर स्नान व अन्य हिन्दू रीति संस्कार करने वाले सुबह से ही जुटने लगे।वही इस वर्ष जहां कोरोना संकरण की वजह से इस स्थान पर मेले का आयोजन नही हुआ।
बच्चो के खिलौनों सहित छोटी दुकानों अवश्य शारदा लालकोठी तट पर लगी।वही स्थानीय ब्राह्मण के अनुसार जब सूर्य भगवान दक्षिरायन से उत्तरायण की तरफ आते है उसी दिन उत्तरायणी पर्व को हिंदी समाज द्वारा मनाया जाता है।इस दिन लोग हिन्दू मान्यताओं के अनुसार जनेऊ,यग्योपिय,उपनयन संस्कारो को करते है।
साथ ही बेहत आस्था के साथ इस पर्व को मनाते है।उत्तराखण्ड में मकर संक्रांति तो पंजाब में लोहड़ी व साउथ इंडिया में इस दिन पोंगल नाम से इस पर्व को मनाया जाता है।वही खटीमा के शारदा गंगा तट लालकोठी में भी हर वर्ष लोग इस दिन शारदा नदी में स्नान कर जनेऊ,यग्योपिय,उपनयन आदि संस्कारो को करने शारदा गंगा तट पर पहुँचते है।
