
संपादक मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समाज के हर वर्ग से दान जुटा रहा है। शुक्रवार तीर्थ ट्रस्ट द्वारा गठित ग्राम संग्रह टोली गेबूआ व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्म दत्त सती जिला मीडिया प्रभारी विपिन कांडपाल पितांबर तिवारी मोहन चंद तिवारी, ग्राम प्रधान माया गोस्वामी,मीना बिष्ट, वार्ड मेंबर दमयंती रावत, जानकी मेहरा, आदि ने श्रीराम जन्मभूमि में भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर धन संग्रह अभियान चलाया। अभियान में राम भक्तों सहित विजेपी के नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मंदिर निर्माण का संदेश पहुंचाते हुए उनके कूपन व रसीद काटकर धनराशि एकत्र की। साथ ही राम मंदिर संबंधित प्रपत्र भी वितरित किए। अभियान में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विपिन कांडपाल के नेतृत्व में राम भक्तों संग्रह को निकल पड़े। घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित किया। उन्होंने सभी से राम मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील भी की।

