![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
4.20 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर गिरफ्तार
डेस्क कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी
हल्द्वानी प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया द्वारा जनपद में चलाये जा रहे निरोधत्मक कार्यवाही के अन्तर्गत कल मौ0 युनुस थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक बलवंत सिंह काम्बोज, कांस्टेबल दिलशाद हुसैन, कॉन्स्टेबल दिनेश बिष्ट के द्वारा एक व्यक्ति निवासी सरस्वती स्कूल के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल के कब्जे से 04.20 ग्राम स्मैक बरामद कर आंवला गेट के पास बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति के विरूद्व थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उप निरीक्षक श्री मनोज पाण्डे, कॉन्स्टेबल प्रमोद भट्ट, कॉन्स्टेबल इमदाद हुसैन के द्वारा मुकदमा अपराध एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित युवक सरताज कुरैशी पुत्र दिलशाद कुरैशी निवासी इंद्रानगर ठोकर छोटी रोड थाना बनभूलपुरा के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)