रंगो व उमंगो के त्यौहार की संसदीय कार्य मंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाईयां
डेस्क कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी
हल्द्वानी – रंगो एवं उमगों के त्यौहार होली के पावन पर्व पर शहरी विकास, खाद्य एवं आपूर्ति तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री बंशीधर भगत ने प्रदेशवासियो को शुभकामएं दी है। अपने संदेश में उन्होने कहा है कि रंगो का यह त्यौहार हमे आपस में एकता के सूत्र में पिरोता है। श्री भगत ने उन्होने कहा है कि होली के पावन पर्व पर हमे आपसी प्रेम और सदभावना के साथ मनाना चाहिये। होली के इस त्यौहार पर हमे अपने साथ गरीबो को शामिल करना चाहिए। होली का पर्व हमे राष्ट्र एकता का संदेश देता है।
