
संपादक।मुस्तजर फारूकी
कालाढूंगी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 41 स्थापना दिवस मनाया इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने दीनदयाला उपाध्याय के पार्क में पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया इस अवसर ओर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा ने कहा है कि पार्टी ने अपने विचारों और कार्यक्रमों के आधार पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। यह सब पार्टी के महापुरुषों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने इसे सींचा है। पार्टी ने अंत्योदय का संकल्प लिया है। गरीबों, वंचितों को मुख्यधारा में जोड़े बिना यह असंभव है। कुछ जगहों पर लॉकडाउन के कारण भाजपा के पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए स्थापना दिवस मनाया। पार्टी नेताओं ने अपने-अपने घरों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजपा इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र डिगारीअधिकारी, गोपाल दत्त बुधलाकोटी,मंडल अध्यक्ष श्याम दत्त राखोलिया, विनोद बुधलाकोटी, विपिन कांडपाल, पूरन जोशी, कविता वालिया, नवीन पांडे, मोहन पांडे, हरप्रीत सिंह हेमंत, महमूद हसन बंजारा, कैलाश बुढलाकोटी, सुच्चा सिंह, गोपाल बुधालकोटी, लक्ष्मण दीवान सिंह बिष्ट विनोद बुधलाकोटी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

