
रिपोर्ट मुस्तज़र फारुकी
कालाढूंगी। उत्तराखंड की खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में उपवास किया। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दीप चंद्र सती एवं नगर अध्यक्ष वकील अहमद ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और ध्वस्त हो चुकी हैं हालात यह हैं प्रदेश सरकार लगातार बढ़ते मौतों के आंकड़े को रोक पाने में नाकाम है वहीं लगातार बढ़ती महंगाई से भी प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। प्रदेश में पेट्रोल 92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो खाने का तेल 200 पार होने को है। इस अवसर पर सभासद हरीश मेहरा, नदीम अहमद, हाजी जलील अहमद, ताहिर कादरी, गिरीश भट्ट, विक्रम सामंत आदि उपस्थित थे।

कालाढूंगी। कालाढूंगी नगर में पेयजल किल्लत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति ठीक से न होने पर लोग बेहाल हो गए हैं। वार्ड नम्बर 5 में भारी पेयजल किल्लत से परेशान वार्ड वासियों ने पूर्व सभासद अतीक अहमद के नेतृत्व में एसडीएम गौरव चटवाल को ज्ञापन देकर पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। लोगों का कहना है नगर के वार्ड पांच में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान से बार बार कहने के बाद भी कोई सुध नहीं ले रहा है। पूर्व सभासद अतीक अहमद ने कहा कि लाइनमैन और ऑपरेटर द्वारा वार्ड पांच की अनदेखी की जा रही है जिस कारण यहां लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में अतीक अहमद, नूर बेगम, बनारसी पाल, गुड्डी, फैजान, शन्नो, राजदा, भूरी, शुमायला, मो, अफसार, शबनम, साबरी, सलमा, परसू राम, गुड़िया, शादाब, अनवरी, मेहर जहां, शाहीन, मो, अकरम, शाजिया, लतीफ आदि के हस्ताक्षर हैं।
कालाढूंगी। रविवार को कालाढूंगी राइंका में बने वैक्सीन केंद्र में पहुंचकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा, व जामा मस्जिद सदर वकील अहमद, कोरोना वैक्सीन का प्रथम टिका लगवाया। वैक्सीन लगवाने के बाद सभी ने अन्य लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन सार्थक साबित हो रही है सभी को वैक्सीन लगानी चाहिए। उन्होंने यहां कार्य में जुटे सभी स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य कर्मियों, पुलिस के जवानों का आभार भी जताया। इस दौरान संघर्ष वेलफेयर सोसायटी के सदस्य,व भाजपा युवा मोर्चा ,सहित नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष अली हुसैन
कालाढूंगी। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 7 वर्ष पूर्व होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा व नगर अध्यक्ष हाजी तस्लीम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मास्क व सेनेटाइज वितरण किये। इसी के साथ लोगों से कोरोना के प्रति जागरूक रहने व मास्क का प्रयोग करने की अपील भी की। केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान शाकिर हुसैन, मेहंदी हसन, मोहम्मद जान, नफीस अहमद, मो, शहजाद , नसीर अहमद,नबी जान आदि उपस्थित थे।

