हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य व पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत
कालाढुंगी के बौरेश्वर मन्दिर के प्रागण एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश विश्वास का कुमांऊ प्रभारी मंयक गुप्ता व पदाधिकारी ने उनका हार्दिक स्वागत किया जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा का मार्गदर्शन व आशीष प्राप्त हुआ।

ब्यूरो,मुस्तजर फारूकी,कालाढूंगी

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य व पदाधिकारी को कार्य व उदेश्य के बारे विस्तार पूर्वक समझाया व साथ ही कुमांऊ प्रभारी से पूरे कुमांऊ प्रभाग में हिन्दू युवा वाहिनी का विस्तार करने को कहा,
हिन्दू युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से जोश व जनून दुगुना हो गया व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा देश सेवा, धर्म रक्षा का संदेश जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
उपस्थिति पदाधिकारी में जिला अध्यक्ष बिक्रम कनवाल, जिला मीडिया प्रभारी योगेश सिंह बिष्ट, जिला मंत्री मोहित अधिकारी,और साथ ही नागेन्द्र सिंह महरा,निखिलेश जोशी, सन्तोष बुढलाकोटी, सन्तोष चौधरी, जितेन्द्र, निखिल पाण्डे, अदित्यपाल, करन मेहता, नीरज सिंह, अनिल आर्य,सुमित,आदित्य भाकुनी, अंकित बेलवा, सागर टम्टा,अमन आदि थे।
