![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/01/FB_IMG_1642780510503-1-768x1024.jpg)
अभी अभी की बड़ी खबर, खाई में गिरी बारात की बस 18 लोग हुए घायल 3 लोगों की मौके पर मौत
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/01/FB_IMG_1642780510503-768x1024.jpg)
ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद जाकिर अंसारी हल्द्वानी
पौड़ी गढ़वाल-पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में एक बारात गाजियाबाद दिल्ली से आई ट्रेवल बस बापसी जा रही थी।तभी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें बस में सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/01/Screenshot_20220121_191952.jpg)
बस में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे।मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने खाई में गिरी इस बारात की बस में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में 108 एवं प्राइवेट वाहनों की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।आपको बता दें कि नंदग्राम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से संजय नामक युवक की बारात गुरुवार को पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के अदालीखाल के पाल्सी गाँव में पहुंची थी। बस में चालक सहित 21 बाराती शामिल थे
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/01/FB_IMG_1642780514968.jpg)
शुक्रवार को यह बारात की बस दुल्हन को लेकर वापस गाजियाबाद जा रही थी।इसी बीच शंकरपुर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर बस एक गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दुल्हन संजय दुल्हन रेनू के अलावा सवार सभी लोग घायल हो गए। जिनका रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।बताया जाता है कि बस में दुल्हन के दो भाई भी सवार थे। वह भी घायल हो गए रामनगर में उपचार के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/01/FB_IMG_1642780510503-1-768x1024.jpg)
मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। इतना दर्दनाक हादसा लोगों के दिल दहल गए पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है हर तरफ चीख-पुकार की आवाज आ रहे हैं हॉस्पिटल भीड़ से खचाखच भरे हुए हैं हर किसी की जुबान पर बस यही है। काश ऐसा नहीं होता तो कैसा होता।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)