![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241103-WA0003.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_20240815_071702.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
कालाढूंगी से इस वक्त की बड़ी खबर, गजराज बिष्ट माने भाजपा की राह हुई आसान, हैट्रिक लगाने को पूरी तरह तैयार
ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद जाकिर अंसारी हल्द्वानी
कालाढूंगी से बड़ी खबर, गजराज गरजे पर बरसे नहीं, कालाढूंगी विधानसभा से बीजेपी की राह हुई आसान।आखिरकार भाजपा से नाराज गजराज बिष्ट मान गए। बंशीधर भगत ने अपना पाशा फेक कर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मनाने के बाद गजराज बिष्ट की नाराजगी को किया गया दूर, आखिर गजराज बिष्ट को राजी कर ही लिया गया। ऐसे में बिगड़े हुए मुकाबले को बंशीधर भगत अपनी झोली में डाल दिया है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
आपको बताते चलें गजराज भाजपा से टिकट ना मिलने से नाराज थे।जिसके चलते उन्होंने निर्दलीय पर्चा भर के भाजपा के समीकरण को बिगाड़ दिया था
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज दो जगहों पर आपरेशन समझौते को सफल बनाने में सफलता हासिल की है। सुबह बागेश्वर के कपकोट में शेर सिंह गड़िया को मनाने के लिए मुख्यमंत्री को सिर्फ 13 मिनट ही लगे थे लेकिन कालाढूंगी में बगावत पर उतरे गजराज सिंह बिष्ट को मनाने में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को आधा घंटे से ज्यादा का समय लगा। लेकिन बगावत की इस कहानी का अंत सुखद ही रहा।गजराज ने बाहर आकर मीडिया के सामने अपनी नाराजगी दूर हो जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन दिनों जिस तरह से कालाढ़ूंगी की जनता उनके पीछे आ खड़ी हुई थी, कालाढूंगी के लोगों के इस अहसान को वे ताउम्र नहीं भूलेंगे।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)