![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241103-WA0003.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_20240815_071702.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/02/images-2022-02-16T225747.563.jpeg)
पड़ोसी ने नाबालिक बच्ची से जबरन किया दुष्कर्म
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/02/17_00_10819938313_02_484890397847688-child-rape-cases-istock-1024x576.jpg)
लालकुआं में श्रमिक कॉलोनी से बड़ी खबर आ रही है जहां, पड़ोसी किशोर ने नाबालिक बच्ची से जबरन दुष्कर्म कर डाला।पीड़िता को घायल अवस्था में हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर किशोर को संरक्षण में लेकर बाल न्यायालय के माध्यम से बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/02/image_750x_61a172685e880.jpg)
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की श्रमिक बस्ती में निवास करने वाले श्रमिक द्वारा स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा की गत दिवस वह और उसकी पत्नी ड्यूटी में गए थे, घर में उनकी नाबालिग पुत्री अकेले थी, ऐसे में उनके पड़ोस में रहने वाला किशोर दोपहर को जबरन उनके घर में घुस गया, उसने बालिका को अकेला पाकर उससे जबरन दुष्कर्म कर डाला,
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/02/rape-1.png)
जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई, शाम को जैसे ही उसके माता-पिता घर पहुंचे।उन्होंने घायल अवस्था में बदहवास बच्ची को तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचा कर उसे भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों से पता चला कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय कोतवाली में पहुंचकर मामले की तहरीर दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर रविवार को उक्त किशोर को अपने संरक्षण में लेकर उसे बाल न्यायालय हल्द्वानी में प्रस्तुत किया,
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/02/rape-1-1.png)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/02/rape1.jpg)
जहां से दोपहर बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इस तरीके से बढ़ती वारदातों को लेकर आखिरकार कौन है जिम्मेदार, अगर हम बात करें समाज के सुधारकों की, समाज की छवि धूमिल होती जा रही है। इस तरीके से वारदातों को अंजाम देना, एक नौजवान को किया शिक्षा देगा।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)