![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241103-WA0003.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_20240815_071702.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Image-2022-03-06-at-11.00.01-PM-690x1024.jpeg)
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग की पछास कठोर भत्सना करता है
मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया में आई खबरों में राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग कर उनके सिर मुड़वा दिए गए हैं। परिवर्तनकामी छात्र संगठन इसकी कठोर शब्दों में भत्सना करता है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/03/download-3.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/03/download-2.jpeg)
पिछले कई दिनों से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों को गंजा का लाइन में घुमाया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन कुछ कहने को राजी हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन छात्रों को आगे कर कहता है कॉलेज में कोई रैगिंग नहीं हुई है। और इस घटना की जांच ‘एंटी रैगिंग कमेटी’ और ‘अनुशासन समिति’ को सौंप दी है।
उत्तराखंड सहित देश के दूर-दराज इलाकों से मेडिकल की पढ़ाई पढ़ने आए छात्र कालेज-प्रशासन के डर के सामने कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं। वह पढ़ाई की जगह किसी विवाद में नहीं पढ़ने की वजह से ऐसा कर रहे हैं।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/03/download-1.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/03/download.jpeg)
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस तरह के मामलों को रोके। परंतु गंजे छात्रों को देखने के बाद भी प्रशासन कहता है कोई रैगिंग नहीं हुई है। और दिखाने के लिए जांच कमेटियों को सौंप दी। मेडिकल कॉलेज में पहले भी रैगिंग के कई मामले सामने आए हैं। उन पर भी लीपापोती की गई।
पछास पीड़ित छात्रों के साथ खड़ा है। और मांग करता है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए। लगातार रैगिंग के मामलों को रोकने में नाकाम कालेज-प्रशासन इस्तीफा दे। किसी भी अप्रिय घटना घटने पर कालेज प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। रैगिंग की कार्रवाइयों में सख्त पाबंदियां लगाई जाए। जूनियर-सीनियर छात्रों के बीच स्वस्थ और भाईचारे का माहौल बनाया जाए
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)