रिपोर्टर, राहत अली हल्द्वानी
हल्द्वानी में रविवार 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस को भारतीय मानवाधिकार परिवार की प्रदेश संगठन सचिव चम्पा त्रिपाठी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उनके साथ प्रदेश संयुक्त सचिव मंजू साह ,प्रदेश सचिव रिया पांडे ,समाज सेविका
दीप्ति चुफाल और समाज सेवक संदीप बिनवाल जी ने भी वृक्षारोपण किया ।
चम्पा त्रिपाठी जी ने बताया की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री गिरीश अवस्थिजी और प्रदेश प्रवक्ता श्री धर्मवीर सिंह जी का हमारे संगठन को पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है
चम्पा त्रिपाठीजी ने समस्त देशवासियों को संदेश दिया की स्वस्थ रहने के लिए पेड़ो का होना बहुत जरूरी है हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए क्युकी बहुत से पेड़ पौधों से ओषधि बनती है और पेड़ो से ऑक्सीजन मिलती है। इसीलिए हम सब को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का प्रण लेना चाहिए।
संपर्क सूत्र,चम्पा त्रिपाठी
प्रदेश संगठन सचिव
भारतीय मानवाधिकार परिवार उत्तराखंड