![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241103-WA0003.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_20240815_071702.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
ब्यूरो रिपोर्ट ज़ाकिर अंसारी
देहरादून मौसम विभाग ने जारी किया अपना मौसम बुलेटिन जिसमें बताया है। उत्तराखंड के अंदर 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी मानसून आज राज्य के कुछ हिस्सों में पहुंचने के लिए तैयार है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को पूर्वानुमान लगाया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में छिटपुट स्थानों पर भी भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, आज उत्तराखंड के जिलों में छिटपुट स्थानों पर तेज बौछारों के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में एक या दो बार बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इस बीच, मंगलवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान देहरादून में क्रमश: 34.4 डिग्री सेल्सियस और 24.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 34.9 डिग्री सेल्सियस और 27.5 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 24.2 डिग्री सेल्सियस और 16.2 डिग्री सेल्सियस और 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में क्रमशः सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस इस बार मौसम में काफी गर्मी देखने को मिली है।
जिसके चलते आम और लीची को भारी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में मानसून देर से आने से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है जिसके चलते आर्थिक स्थिति कमजोर होती देखी गई है। भाई उत्तराखंड के मौसम मां के अनुसार मानसून ने अचानक करवट बदली और मानसून उत्तराखंड पहुंच गए जिसके चलते मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जताई है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)