रिपोर्ट,मुस्तिजर फारूखी,कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत ने हिम्मतपुर तल्ला के एक बैंकट हॉल में स्थानीय जनता के साथ संवाद कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार की योजनाओं पर चर्चा की और उनके फायदों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सभी विधानसभाओं के विकास के लिए 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का ब्यौरा मांगा है जिसको सरकार जनहित में स्वीकृत करने जा रही है। इसी क्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने भी 10 योजनाओं का ब्यौरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया है जिससे आगामी 5 वर्षों तक विधानसभा का रोड मैप तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत ने कहा कि क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बंशीधर भगत ने नहर कवरिंग कार्य का तोहफा जनता को दिया है जिसका कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही साथ समान नागरिक संहिता पर भी प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर पार्षद चंद्र प्रकाश और पार्षद गोविंद बर्थी नें विधायक प्रतिनिधि विकास भगत को स्थानीय समस्याओं से अवगत करवाया एवं उनके निदान हेतु उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया जिस पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत ने कहा कि शीघ्र इन समस्याओं का निदान करा लिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक आनंद दुर्गापाल, बूथ अध्यक्ष नीरज दुर्गापाल हीरा सिंह बिष्ट देवेंद्र दफाटी,हरीश बिष्ट, प्रधान मनीष आर्य, नवीन शर्मा,श्रीमती चंपा पांडे, ममता जोशी, कमला बरगली,मंजू नेगी, विमला पांडे जया बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट,गीता पांडे, डीके जोशी, राजू पाण्डेय समेत स्थानीय जनता उपस्थित रही
