कालाढूंगी विधानसभा के पीपलपोखरा मे ग्राम प्रधान
विनोद निगलटिया जी के आवास पर वृक्षरोपण कार्यक्रम किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे से छाया, लकड़ी,फल फूलों, औषधियों,खाद, रबर आदि की प्राप्ति होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।
पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं अतः हमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए।
आज हम अपने लालच के लिए पेड़-पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं। तथा वातावरण भी दूषित हो रहा है। वृक्ष काटने से ही बाढ़, भूमि-स्खलन आदि होते हैं।
अतः हम सभी को इस पर्व के शुभ अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए जिस से प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हो सके।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन निगलटियां जी,श्री मति मीना निगलटियां जी, भाजपा शक्ति केंद्र सयोजक श्री गोविन्द भट्ट जी,बूथ अध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय जी,मडल महामंत्री संदीप सनवाल जी, महामंत्री चंद्र प्रकाश जी,गणेश जोशी जी,परमजीत सिंह जी,कुंदन सिंह निगलटियां जी,पंकज जोशी जी,त्रिवेणी गायल जी,मंजू जोशी जी, गीता रौतेला जी,मीना बिष्ट जी,भूपेंद्र जोशी जी,बलवंत सिंह जी, कैलाश जोशी जी,हरगोविंद बुडलाकोटी जी,भूपेंद्र जोशी जी,इंद्र सिंह निगलटियां जी,जगदीश शर्मा जी, नारायण भारती जी समेत गणमान्य जनता उपस्थित रही।

