![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
उत्तराखंड के हरिद्वार से इस वक़्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के ट्रोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित कराई कि उसने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी के नाम से मिनी बस को करीब 03-04 साल पहले बेच दिया था और बेचने सम्बन्धी कागज़ात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे, जिस कारण उक्त वाहन किसको बेचा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी। उक्त दोनो वाहनो की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल द्वारा रिश्वत की माँग की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, और भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा जाँच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया,। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिंनाक 2.02.2024 को रवि पाल हाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश अनुसेवक तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से 10.000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर जनपद हरिद्वार से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूँछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)