• CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • Journalist Info
  • Reporter Application form
Tuesday, October 28, 2025
CORBET BULLETIN
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
CORBET BULLETIN
No Result
View All Result

पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में की गई प्रतिरोध सभा – गिरफ्तारी की उठी मांग – पढ़े क्या है पूरा मामला

CORBET BULLETIN by CORBET BULLETIN
October 3, 2024
in UTTARAKHAND, HALDWANI
पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में की गई प्रतिरोध सभा – गिरफ्तारी की उठी मांग – पढ़े क्या है पूरा मामला
36
SHARES
170
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

रिपोर्टर – मोहम्मद ज़ाकिर अंसारी हल्द्वानी

हल्द्वानी – बुद्ध पार्क तिकोनिया में एबीवीपी द्वारा पछास महासचिव महेश और कार्यकर्ता चंदन एवं पत्रकार प्रमोद डालाकोटी पर हमले के विरोध में प्रतिरोध सभा की गई। प्रतिरोध सभा का संचालन पछास के महेश ने किया। प्रतिरोध सभा की शुरुआत में 2 अक्टूबर के ही दिन रामपुर तिराहा कांड, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस के मौके पर साम्प्रदायिक विभाजन के खिलाफ उनके प्रयासों के बारे में वक्ताओं ने बात रखी। यह सर्वज्ञात तथ्य है कि एक तरफ देश की आजादी पर तिरंगा फहराया जा रहा था दूसरी तरफ महात्मा गांधी साम्प्रदायिक दंगों को रोकने के लिए देशभर की यात्राएं कर रहे थे। 9 सितम्बर 1947 से 30 जनवरी 1948 को हत्या तक वह दिल्ली में रहकर साम्प्रदायिक दंगों को रोकने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। 13 जनवरी को उन्होंने अनशन शुरू किया तो आरएसएस, हिन्दू महासभा, जमायते उलेमा के लोगों ने ‘शांति शपथ’ ली। वहीं 20 जनवरी को उनकी हत्या का असफल प्रयास हुआ और 30 जनवरी को उनकी हत्या कर दी गयी। ये दोनों प्रयास हिन्दू कट्टरपंथियों ने किए। जिसके लिए सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया।वक्ताओं ने आगे कहा कि हम एक ऐतिहासिक दिन पर एबीवीपी की गुंडागर्दी का विरोध कर रहे हैं। आज ही के दिन उत्तराखंड आंदोलन के लिए लोगों ने पुलिस बर्बरता का सामना करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। ये बलिदान उत्तराखंडवासियों के लिए बेहतर अवसर और खुशहाल जीवन के लिए थे। जीवन की खुशहाली के लिए वो सरकार से मांग कर रहे थे, संघर्ष, आंदोलन कर रहे थे। उत्तराखंड में जगह-जगह मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। हल्द्वानी में ही पिछले समय में कामलुआगाँजा में बढ़ई मजदूर को पीटने, मुस्लिम दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए मजबूर करने, भक्त प्रह्लाद की मूर्ति पर साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने, आदि-आदि साजिशें की गयीं। जहां तक देखा जा रहा है इसके पीछे आरएसएस-भाजपा से जुड़े संगठनों और व्यक्तियों की भूमिका है। पुलिस के प्रयास इन्हें रोकने के लिए नाकाफी हैं उल्टा अक्सर पुलिस इनके दबाव में काम करती दिखाई देती है।शहीद भगत सिंह के कार्यक्रम को रोककर, पछास कार्यकर्ताओं पर हमलाकर एबीवीपी ने देशद्रोही चरित्र उजागर किया है। पत्रकार प्रमोद डालाकोटी पर हमला कर इन्होंने दिखाया है कि ये समाज विरोधी हैं। एबीवीपी के गुण्डे ही थे जो कुछ समय पहले शहर में एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से मारपीट कर रहे थे। अगर ये अभी भी खुले घूम रहे हैं तो इसके जिम्मेदार शहर का प्रशासन और पुलिस है।वक्ताओं ने अंत मे कहा कि देश और जनता की खुशहाली के लिए हमेशा ही लोग सत्ता से, सरकारों से टकराते रहे हैं। देश की आजादी के अमर शहीदों से लेकर, राज्य आंदोलन के शहीदों तक हमें यही सबक मिलता है। आज इस रास्ते पर हिन्दू धर्म की आड़ लेकर साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वाले और सत्ता संरक्षण प्राप्त ये संगठन और लोग फासीवादी तानाशाही कायम करना चाहते हैं। देश- समाज के लिए बलिदान करने वालों की विरासत हमें इनसे लड़ने के लिए मजबूती देती है।सभा में परिवर्तनकामी छात्र संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, भाकपा-माले, समाजवादी लोक मंच, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, ठेका मजदूर कल्याण समिति, क्रांतिकारी किसान मंच, इंक़लाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील भोजनमाता यूनियन, डॉल्फिन मजदूर संगठन, इंटरार्क श्रमिक यूनियन के अलावा स्वतंत्र पत्रकार एवं बुद्धिजीवियों ने सभा में अपनी बात रखी।सभा में महेश, चन्दन, गिरीश आर्या, उमेश विश्वास, कैलाश पाण्डे, ललित, रजनी, बिंदु गुप्ता, मदन पांडे, चम्पा गिनवाल, भुवन आर्या, प्रेम प्रसाद आर्य, कैलाश भट्ट, दिवान सिंह खनी, फिरोज आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

SendShare14Tweet9
Previous Post

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सारथी फाउंडेशन समिति ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर आयोजित की विचार गोष्ठी

Next Post

शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए लगाये जा रहे बेलदार पौधों का आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

हल्द्वानी रेलवे किनारे बसे लोगों को कैसे हटाया जाएगा। जिला प्रशासन,रेल प्रशासन की हुई अहम बैठक

May 7, 2022
जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

May 9, 2022

अजब प्रेम की गजब कहानी सिंदूर लेकर पहुंची प्रेमिका प्रेमी के घर, जाने आखिरकार हुआ क्या?

May 4, 2022
रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

April 8, 2022
युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

0
खिचड़ी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 2 नेताओं ने समर्थकों के साथ किया विरोध

खिचड़ी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 2 नेताओं ने समर्थकों के साथ किया विरोध

0
उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹   के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹ के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

0
भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने  फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

0

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ जी का हल्द्वानी में……. जाने पूरी ख़बर…………..

October 5, 2025
Haldwani : नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

Haldwani : नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

August 31, 2025
देवभूमि में संकट!… भूस्खलन ने रोकी केदारनाथ की डगर, गांवों में तबाही

देवभूमि में संकट!… भूस्खलन ने रोकी केदारनाथ की डगर, गांवों में तबाही

August 31, 2025
“एसएसपी नैनीताल ने किए बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 31 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों की अदला बदली सूची जारी”

ड्यूटी में लापरवाही को लेकर एसएसपी ने की एक और सख्त कार्यवाही- पुलिस इंस्पेक्टर रजत कसाना पर गिरी गाज

August 31, 2025

Recent News

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

Navigate Site

  • CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • JOURNALIST INFO.
  • Reporter Application form

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

error: Content is protected !!