• CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • Journalist Info
  • Reporter Application form
Tuesday, October 14, 2025
CORBET BULLETIN
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
CORBET BULLETIN
No Result
View All Result

Lalkuan:-सेंचुरी मिल परिसर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ

CORBET BULLETIN by CORBET BULLETIN
August 15, 2025
in LALKUAN
33
SHARES
155
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

देश की समृद्धि व राष्ट्र की अखण्डता के लिए त्याग, समर्पण, एकता, अनुशासन व परिश्रम अत्यावश्यक है : अजय गुप्ता

आपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता पर सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम की भावपूर्ण सराहना की श्री गुप्ता ने, बोले भारत को विकसित बनाने के लिए जरूरी है बाहरी ताकतों से सजग रहना

राष्ट्र के नव निर्माण में आदित्य बिड़ला ग्रुप के महान योगदान का अजय गुप्ता ने किया बखान

गुलामी की त्रासदी, आजादी का संघर्ष व भारत विभाजन की विभीषिका पर विस्तार से डाला प्रकाश

लालकुआं – जनपद के लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल परिसर में स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगाठ बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी उद्घोष से सारा परिसर गुंजायमान हो उठा और बाद में देश भक्ति व राष्ट्र प्रेम के प्रेरक गीतों ने आज के इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बना दिया

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस पावन अवसर पर राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत मिल के सी ई ओ अजय गुप्ता द्वारा ठीक 9 बजे ध्वजा रोहण किया गया और इसी के साथ सामूहिक राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से सारा मिल परिसर गूंज उठा।
अपने सम्बोधन में सी ई ओ अजय गुप्ता ने सर्वप्रथम उपस्थित मिल परिवार के सदस्यों, क्षेत्रवासियों एवं समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, तत्पश्चात आजादी के दीवानों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व सम्मान प्रकट किया । इस मौके पर श्री गुप्ता ने क्षेत्र व देश की समृद्धि तथा खुशहाली की कामना भी की।

श्री गुप्ता ने आगे कहा कि देश की समृद्धि – खुशहाली तथा राष्ट्र की प्रगति व अखण्डता के लिए त्याग, समर्पण, आपसी एकता, अनुशासन तथा लगातार कठिन परिश्रम नितान्त आवश्यक है। उन्होंने आपरेशन सिन्दूर की सफलता को ऐतिहासिक घटना बताते हुए देश के वीर सैनिकों के अद्भुत शौर्य , पराक्रम एवं साहस की जमकर प्रशंसा की ।

श्री गुप्ता ने आजादी का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों ने लम्बे संघर्ष एवं बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई थी। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए आज सम्पूर्ण देशवासियों पर इस आजादी को बचाये रखने की सामूहिक जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा समाज व राष्ट्र की प्रगति एवं सुरक्षा के लिए निःस्वार्थ रहकर सेवा करने की जरूरत होती है। जिस तेजी से भारत विकास की राह में चल पड़ा है, उससे अनेक बाहरी ताकतों को परेशानी होने लगी है। श्री गुप्ता ने कहा आने वाली पीढ़ियों की खातिर सभी देशवासियों को आज अत्यधिक सजग व सावधान रहकर देश को सुरक्षित रखना है।

श्री गुप्ता ने राष्ट्र की प्रगति में उद्योगों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आजादी के बाद राष्ट्र के नव निर्माण में आदित्य बिड़ला समूह के योगदान को महान बताया और मुक्त कंठ से गुणगान किया । उन्होंने कहा आदित्य बिड़ला समूह आज भी राष्ट्र निर्माण की यात्रा में लगातार सहभागी बना हुआ है, सारा देश इस बात से बखूबी परिचित है।
सी ई ओ अजय गुप्ता ने उपस्थित मिल प्रबन्धन व कार्मिकों को बड़ा सन्देश देते हुए कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में त्याग, ईमानदारी व समर्पण का भाव रखते हुए ही राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा निजी स्वार्थ और निजी हितों के ऊपर समाज व राष्ट्र हित को रखे वगैर हम विकसित व सशक्त राष्ट्र का निर्माण नहीं कर सकते । उन्होंने कहा बाहरी ताकतों की नजर आज हमारे उद्योगों पर भी है। वे ताकतें किसी भी तरह भारत की औद्योगिक प्रगति की रफ्तार को रोकने के लिए नित नई साजिशें रच रही हैं। उन्होंने कहा हम सभी को बहुत अधिक सजग रह कर कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंनें आगे कहा स्वतंत्रता सर्वोत्तम उपहार है। स्वतंत्र वातावरण में ही जीवन को सार्थक बनाने के अवसर होते हैं।
परन्तु इसके लिए समाज, राष्ट्र व भावी पीढ़ी को केन्द्र में रखकर ही अपनी जिम्मेदारी व भूमिका तय करनी होती है।
इस अवसर पर उन्होंने गुलामी की त्रासदी, आजादी के लम्बे संघर्ष और फिर भारत विभाजन की भीषण विभीषिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाए रखने का संकल्प दोहराया ।
इस अवसर पर मिल के वाइस प्रेसिडेंट नरेश चन्द्रा परितोष राय अमित गंगवाल प्रताप सिंह धौनी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन एच आर हैड एस० के० बाजपेयी ने किया।

SendShare13Tweet8
Previous Post

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह: देशभक्ति के रंग में रंगा कैंपस

Next Post

Rudrapur:-धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

हल्द्वानी रेलवे किनारे बसे लोगों को कैसे हटाया जाएगा। जिला प्रशासन,रेल प्रशासन की हुई अहम बैठक

May 7, 2022
जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

May 9, 2022

अजब प्रेम की गजब कहानी सिंदूर लेकर पहुंची प्रेमिका प्रेमी के घर, जाने आखिरकार हुआ क्या?

May 4, 2022
रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

April 8, 2022
युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

0
खिचड़ी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 2 नेताओं ने समर्थकों के साथ किया विरोध

खिचड़ी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 2 नेताओं ने समर्थकों के साथ किया विरोध

0
उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹   के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹ के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

0
भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने  फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

0

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ जी का हल्द्वानी में……. जाने पूरी ख़बर…………..

October 5, 2025
Haldwani : नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

Haldwani : नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

August 31, 2025
देवभूमि में संकट!… भूस्खलन ने रोकी केदारनाथ की डगर, गांवों में तबाही

देवभूमि में संकट!… भूस्खलन ने रोकी केदारनाथ की डगर, गांवों में तबाही

August 31, 2025
“एसएसपी नैनीताल ने किए बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 31 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों की अदला बदली सूची जारी”

ड्यूटी में लापरवाही को लेकर एसएसपी ने की एक और सख्त कार्यवाही- पुलिस इंस्पेक्टर रजत कसाना पर गिरी गाज

August 31, 2025

Recent News

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

Navigate Site

  • CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • JOURNALIST INFO.
  • Reporter Application form

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

error: Content is protected !!