खड़ी गेंहू की फसल हुई खराब मोके पर राजस्व निरीक्षक ने पहुँचकर किया मुआयना
सितारगंज के सुशीला तिवारी बीएड कालेज के पास गर्मी की लगी चैनी की फसल में पानी लगाने वाले किसान की लापरवाही के चलते किसानों की दर्जनों एकड़ खड़ी गेहुँ फसल जलमग्न हो जाने से हुई खराब।पीड़ित किसानों ने राजस्व विभाग को गेहूं की फसल खराब होने की जानकारी देते हुए की मुआवजे की मांग।जिसपर राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक ने मोके पर पहुँच किया गेंहू की हुई खराब फसल का मौका मुआयना।
सितारगंज के सुशीला तिवारी बीएड कालेज के पास किसान द्वारा गर्मी का चैनी धान लगाया गया है।उस किसान की लापरवाही के चलते चैनी धान से पानी आस पास के किसानों के गेंहू के खेतों में जाने के कारण दर्जनों एकड़ गेंहू की तैयार फसल जलमग्न होने से खराब हो गयी है।जिसपर आज पीड़ित किसानों द्वारा सितारगंज तहसीलदार को इसकी सूचना दी गयी।
जिसके बाद तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी द्वारा राजस्व सुशील कुमार जुनेजा को मौका मुआयने पर भेजा गया।वही पीड़ित किसानों ने बताया कि पहले बरसात के चलते गेंहू की फसलें खराब हो गयी है वही किसान द्वारा चैनी धान की फसल बोई हुई है जिसकी लापरवाही से दर्जनों एकड़ गेंहू की तैयार फसल में पानी भर जाने से खराब हो गयी है
हम किसानों का ओर कोई कमाई का जरिया नही है।वही हमारे द्वारा राजस्व विभाग को इसकी सूचना दी थी जिसपर राजस्व निरीक्षक आये है उनके द्वारा पूरा मौका मुआयना करवाया है।हमारी मांग है कि हमे गेंहू की खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए।वही राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार जुनेजा का कहना था
कि मेरे द्वारा मोके पर देखा गया है।दर्जनों एकड़ गेहूं की फसल में किसान की लापरवाही से चैनी धान में पानी लगाने से काफी हद तक गेंहू की फसल खराब हो गयी है पानी से खरपतवार भी गेंहू में लग गए है।बाकी इस समय लक डाउन का समय चल रहा है ऐसे में कुछ कह पाना बड़ा मुश्किल है।बाकी ये पीड़ित किसान लिखित में दे उसके बाद उस किसान पर कार्यवाही करायी जायेगी।साथ ही मेरे द्वारा प्रशासन को रिपोर्ट भी भेज दी जायेगी।