![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG_20200401_000838-837x1024.jpg)
जावेद हुसैन जैदी रामपुर उत्तर प्रदेश
डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
रामपुर : जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने रविवार शाम जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी बैरकों में गए। जेल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। जिला कारागार में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। कारागार की रसोईघर का भी मुआयना किया। बंदियों से भी बात कर उनकी समस्याएं जानीं। बंदियों को हिदायत दी कि कोरोना वायरस को लेकर शारीरिक दूरी बनाए रखें। साफ-सफाई रखें। मॉस्क जरूर पहनें। इस दौरान जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया भी मौजूद रहे।
क्राइम रिपोर्टर जावेद हुसैन ज़ैदी की रिपोर्ट रामपुर यूपी..
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)