रिपोर्टर राजेश रस्तोगी
कोरोनाफूडवॉरियर आज भी लगातार 42 वें दिन भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी के अध्यक्ष श्री नवीन पंत जी के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से मोदी किट एवं मोदी टिफिन का सामाजिक दूरी एवं लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए गरीब,निर्बल एवं असहाय लोगों को वितरित किया गया। आज के वितरण में प्रमुख समाजसेवी आदरणीय श्रीमती अनीता जैन जी एवं समाजसेवी ममता अग्रवाल जी ने मोदी किट एवं मोदी टिफिन को वितरण कर टीमों को रवाना किया। इस तरह आज लगभग 3 मोदी किट एवं मोदी टिफिन 195 वितरित किए गए।
आज के मोदी टिफिन के वितरण में नगर महामंत्री श्री ज्ञानेंद्र जोशी,श्री दिशांत टंडन, कोषाध्यक्ष श्री उमेश सैनी उपाध्यक्ष श्री विनोद तिवारी,नगर मंत्री श्री आनंद आर्य,पूर्व पार्षद श्री राजेन्द्र भाकुनी,महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री आकाश गर्ग,युवा मोर्चा कार्यकर्ता श्री योगेन्द्र परमार,महिला नेत्री दीप्ति चुफाल,प्रेमलता पाठक, बिन्नी,प्रियांशु जोशी,पंकज जोशी, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में सहयोग किया। इस तरह आज लगभग 207 लोगों को भोजन वितरण का कार्य नगर मंडल हल्द्वानी (उ ०) द्वारा किया गया। आज के वितरण स्थल पर नगर कोषाध्यक्ष श्री उमेश सैनी द्वारा 50 मास्क,महिला नेत्री बिन्नी द्वारा 50 मास्क एवं सेविका समिति सदस्य श्रीमती चमन सक्सेना द्वारा 100 मास्क नगर अध्यक्ष जी को सौंपे।
















