रिपोर्ट राजेश रस्तोगी
भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी के अध्यक्ष श्री नवीन पंत जी के नेतृत्व में वार्ड न0 7 की शक्ति केंद्र संयोजक एवं पूर्व पार्षद श्रीमती प्रेमा जोशी एवं मंडल पदाधिकारियों द्वारा मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर 101 लीटर दूध का वितरण किया गया। एवं बाद में कार्यकर्ताओं के सहयोग से मोदी किट एवं मोदी टिफिन का सामाजिक दूरी एवं लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए गरीब,निर्बल एवं असहाय लोगों को वितरित किया गया। आज के वितरण में समाजसेवी ममता अग्रवाल जी,पूर्व नगर अध्यक्ष आदरणीय श्री हरीश पांडे जी एवं पूर्व पार्षद व शक्ति केंद संयोजक श्रीमती प्रेमा जोशी जी ने मोदी किट एवं मोदी टिफिन को वितरण कर टीमों को रवाना किया। इस तरह आज लगभग 480 मोदी टिफिन वितरित किए गए।
आज के मोदी टिफिन के वितरण में नगर महामंत्री श्री ज्ञानेंद्र जोशी,श्री दिशांत टंडन, कोषाध्यक्ष श्री उमेश सैनी उपाध्यक्ष श्री विनोद तिवारी,नगर मंत्री श्री आनंद आर्य,श्री अनिल चंदोला, मास्क संयोजक श्री अंशुल पांडे, सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी श्री संजय पांडे,पूर्व पार्षद श्री राजेन्द्र भाकुनी,महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री आकाश गर्ग,युवा मोर्चा कार्यकर्ता श्री योगेन्द्र परमार,महिला नेत्री दीप्ति चुफाल,प्रेमलता पाठक,राहुल लटवाल, बिन्नी,प्रियांशु जोशी,पंकज जोशी, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में सहयोग किया। इस तरह आज लगभग 480 लोगों को भोजन वितरण का कार्य नगर मंडल हल्द्वानी द्वारा किया गया।आज के वितरण स्थल पर वार्ड न 2 की पार्षद श्रीमती अंजू जोशी द्वारा 500 मास्क एवं पूर्व पार्षद श्रीमती प्रेमा जोशी द्वारा 50 मास्क नगर अध्यक्ष जी को सौंपे गए।
















