
कालाढूंगी। पुलिस प्रशासन की सख्ती बरतने के बाद लॉकडाउन का असर पूर्ण रूप से दिखाई देने लगा।पुलिस-प्रशासन ने शाम चार बजे के बाद जो लोग बिना बजह सड़क पर घूम रहे है और बिना मास्क के उनके खिलाफ पुलिस द्वारा लॉक डाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है गुरुवार को पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद लोग अपने-अपने घर में रहे। पुलिस प्रशासन ने नगर के सभी मार्ग व वार्डो में घूम-घूमकर लोगों को अपने घर में रहने के लिए सख्ती से पेश आए। नगर में पुलिस द्वारा लोगो से एक जगह भीड़ इकट्ठा नहीं करने की अपील की जा रही है। मंदिर मस्जिद मार्ग में भी सब्जी मार्केट में लोगों को बताया की आप लोग अनावश्यक रूप से बाजार में भीड़ लगाएंगे तो आप लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसलिए आप लोग जल्द सब्जी खरीदकर घर लौट जाएं। वार्ड चार के सभासद पति मुस्तज़र फारूकी ने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर देश में लाॅकडाउन है। इसमें पुलिस जवान व अधिकारी बिना अपनी जान की परवाह नहीं किए हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। ऐसे मे हमें भी अपनी दायित्वों को पूरा करना चाहिए। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की समय सीमा छूट के बाद लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र में किसी को भी एक साथ इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है और अनावश्यक घरों से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। पूरी सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है।

