
गुरप्रीत गिल बने केंद्रीय पर्यावरण निरीक्षण समिति के उत्तराखंड चेयरमैन
देहरादून, केंद्रीय पर्यावरण निरीक्षण समिति के चेयरमैन पद पर गुरप्रीत गिल की नियुक्ति उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन और सतत विकास के क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है इनकी नियुक्ति से उत्तराखंड में पर्यावरणीय निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
मिस्टर गिल ने कहा कि वे प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे उनके नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश के सामाजिक, पर्यावरणीय और जनप्रतिनिधि वर्ग ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं।













