• CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • Journalist Info
  • Reporter Application form
Saturday, November 1, 2025
CORBET BULLETIN
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
CORBET BULLETIN
No Result
View All Result

रेड अलर्ट के साए में उत्तराखंड — पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव, जानिए कहां कितना खतरा

CORBET BULLETIN by CORBET BULLETIN
August 6, 2025
in HALDWANI, HALDWANI, UTTARAKHAND
रेड अलर्ट के साए में उत्तराखंड — पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव, जानिए कहां कितना खतरा
37
SHARES
175
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के अनुसार, दिनांक 6 अगस्त 2025 को दोपहर 3:04 बजे से लेकर 7 अगस्त 2025 सुबह 9:00 बजे तक उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में बहुत भारी वर्षा, बिजली गिरने, और तेज आंधी के साथ अति तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।

चेतावनी जिन जनपदों के लिए जारी की गई है, वे हैं:
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उधम सिंह नगर (यू.एस. नगर) और उत्तरकाशी।

खास तौर पर निम्न क्षेत्रों और उनके आसपास के इलाकों में स्थिति गंभीर हो सकती है:
बरकोट, पुरोला, सोनप्रयाग, देवप्रयाग, मुखतेश्वर, डिडीहट, रामनगर, खटीमा।

सावधानी बरतने की अपील:
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों व जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के पास न जाएं और मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट पर ध्यान दें। आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

कुमाऊं मंडल ने भारी बारिश का असर

कुमाऊँ मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने पत्रकारों से बातचीत में आपदा की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे सभी ज़िलाधिकारियों से बातचीत कर क्षेत्रीय हालात की समीक्षा की गई।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पूरे मंडल में कुल 71 सड़कें बंद थीं, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, ग्रामीण और जिला सड़कें शामिल हैं। नैनीताल जिले में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन बंद था।

क्वारब और अल्मोड़ा मार्गों पर लगातार पत्थर गिरने की वजह से रास्ते अब भी बंद हैं, जबकि टनकपुर–चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया गया है।

बागेश्वर जिले में कपकोट से नाचनी की ओर जाने वाला राजमार्ग भी अपने अंतिम हिस्से में बाधित है। इन सभी मार्गों पर मलबा हटाने और रास्ते बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

पिथौरागढ़ जिले के क्वीटी के पास एक गांव में आठ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना थी, लेकिन प्रशासन द्वारा समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रभावित परिवारों को राहत राशि भी तत्काल वितरित कर दी गई है। इसी प्रकार, कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल जो कल टनकपुर से रवाना होकर धारचूला पहुंचा था, वर्तमान में वहीं सुरक्षित रूप से ठहरा हुआ है।

धारचूला–लिपुलेख मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण रास्ता बंद है। जैसे ही मार्ग को सुरक्षित रूप से खोला जा सकेगा, यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि दल आज ही गूंजी तक पहुंच सके।

मैदानी क्षेत्रों में भी प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। बाजपुर के कुछ कस्बों में सुबह जलभराव की स्थिति बनी थी, जिसे सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से शीघ्र नियंत्रित कर लिया गया। संवेदनशील इलाकों, विशेषकर नालों और तलहटी के पास बसे क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है।

हल्द्वानी में नालों के पास रहने वाले परिवारों को कल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने परिचितों या सुरक्षित स्थानों पर रहने वाले लोगों के साथ कुछ समय के लिए रहकर सहयोग करें। बरसात के पूरे मौसम में इस SOP का पालन किया जाएगा।

आयुक्त ने बताया कि कुमाऊँ की प्रमुख नदियों का जलस्तर सामान्य से अधिक है, हालांकि अभी खतरे के निशान को पार नहीं किया है। धारी और ओखलखांडा क्षेत्रों में बारिश होने का सीधा असर सितारगंज और खटीमा क्षेत्रों पर होता है। संबंधित उपजिलाधिकारियों और सिंचाई विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

जिन क्षेत्रों में जलभराव या बाढ़ की आशंका रहती है, वहाँ वैकल्पिक भवनों को राहत केंद्र के रूप में पहले से ही चिन्हित कर लिया गया है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। अस्थायी शिविरों में भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जनता से अपील करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे सभी लोग जो नदियों और नालों के आसपास रहते हैं, वे भारी वर्षा के समय अपने घरों में न रुकें और सुरक्षित स्थानों पर जाएं। बहुत आवश्यक न हो तो भारी बारिश के समय यात्रा से भी बचें। उन्होंने यह भी कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरारियों के माध्यम से यात्रा होती है, लेकिन इस मौसम में ऐसे मार्गों से परहेज़ करना ही समझदारी होगी, भले ही वहां सुरक्षा कर्मी तैनात हों।

प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक शीघ्र राहत पहुंचाई जाए और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल की जा सके। सभी ज़िलों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि केवल अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों से बचें।

SendShare15Tweet9
Previous Post

वनभूलपुरा में बड़ी पुलिस कार्रवाई, अवैध शराब और चाकू के साथ आरोपी पकड़े गए”

Next Post

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लोहनी ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

Next Post
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लोहनी ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लोहनी ने की सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

हल्द्वानी रेलवे किनारे बसे लोगों को कैसे हटाया जाएगा। जिला प्रशासन,रेल प्रशासन की हुई अहम बैठक

May 7, 2022
जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

May 9, 2022

अजब प्रेम की गजब कहानी सिंदूर लेकर पहुंची प्रेमिका प्रेमी के घर, जाने आखिरकार हुआ क्या?

May 4, 2022
रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

April 8, 2022
उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹   के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹ के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

0
भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने  फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

0

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ जी का हल्द्वानी में……. जाने पूरी ख़बर…………..

0
युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

0

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ जी का हल्द्वानी में……. जाने पूरी ख़बर…………..

October 5, 2025
Haldwani : नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

Haldwani : नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

August 31, 2025
देवभूमि में संकट!… भूस्खलन ने रोकी केदारनाथ की डगर, गांवों में तबाही

देवभूमि में संकट!… भूस्खलन ने रोकी केदारनाथ की डगर, गांवों में तबाही

August 31, 2025
“एसएसपी नैनीताल ने किए बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 31 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों की अदला बदली सूची जारी”

ड्यूटी में लापरवाही को लेकर एसएसपी ने की एक और सख्त कार्यवाही- पुलिस इंस्पेक्टर रजत कसाना पर गिरी गाज

August 31, 2025

Recent News

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

Navigate Site

  • CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • JOURNALIST INFO.
  • Reporter Application form

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

error: Content is protected !!