![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/03/Mohd-Zakir-Ansari.jpg)
उप संपादक कॉर्बेट बुलेटिन
मोहम्मद जाकिर अंसारी
हल्द्वानी नैनीताल
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/03/PicsArt_03-15-09.09.38-1024x1024.jpg)
रविवार को कोरोना वायरस का उत्तराखंड में पहला मामला सामने आया है। उत्तराखंड में अब तक 25 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें 18 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 17 नेगेटिव और एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/03/coronavirus-treatment_5708633_835x547-m.jpg)
बाकी सात लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है इसके चलते वन अनुसंधान संस्थान(एफआरआई) में आम जनता के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अनुसंधान एफआरआई परिसर में है। इसके चलते एहतियातन आम लोगों की आवाजाही यहां बंद कर दी गई है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/03/coronavirus7_202001139932.jpg)
देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अनुसंधान के ट्रेनी आईएफएस में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये प्रशिक्षु कुछ दिन पहले एक दल के साथ कई देशों के भ्रमण कर लौटा है। सीएमओ डॉ. मीनाक्षी जोशी ने ट्रेनी आईएफएस को कोरोना वायरस होने की पुष्टि की है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)