![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG_20200401_000838-837x1024.jpg)
जावेद हुसैन जैदी रामपुर उत्तर प्रदेश
सीतापुर जेल भिजवाई गई आजम खान और तजीन की दवा
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/04/1166e212-61a7-46e7-a381-88038e1d1deb.jpg)
सीतापुर जेल भिजवाई गई आजम खान और तजीन की दवा डीएम की अनुमति के बाद सीतापुर जेल भिजवाई गई आजम खान और तजीन की दवा.धोखाधड़ी के आरोप में सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां और शहर विधायक तजीन फातिमा को आखिरकार दवा मिल ही गई। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने उनकी दवा सीतापुर जेल भिजवा दी है। आजम और तजीन बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र प्रकरण में सीतापुर की जेल में बंद हैं। दोनों की रामपुर से होम्योपैथिक की दवा चल रही थी। जेल में दोनों की दवा खत्म हुई तो उन्होंने यह संदेश रामपुर तक भिजवाया। इस पर सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया। सपा जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए और सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमओ से समन्वय कर अनुमति दी। इसके बाद यहां से उनकी होम्योपैथिक दवा सीतापुर भिजवायी गई।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष ने अनुरोध किया था। इस पर तत्काल उन्हें अनुमति प्रदान की गई। उधर, सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन की अनुमति के बाद दवा भिजवा दी गई है। लॉक डाउन के चलते मिलाई नहीं हुई, दवा जेल प्रशासन को दे दी गई।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)