रिपोर्टर-मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी । कोटाबाग भाजपा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा के नेतृत्व में पुष्कर सिंह धामी सरकार के एक वर्ष पुरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत का जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने जी 20 के आयोजन और पुष्कर सिंह धामी सरकार के एक वर्ष के कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बात है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जी 20 सम्मेलन हमारे जिले नैनीताल के रामनगर में हो रहा है। जी 20 सम्मेलन वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर भारत में आयोजित हो रहा है।ग्रुप ऑफ ट्वेंटी जी 20 (G20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी 20 की अध्यक्षता करेगा। विकास ने जनता को बताया है कि यह भारत,यूरोपीयन यूनियन व कुछ देशों जैसे अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील,कनाडा, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान जैसे देशो का समूह है जो विश्व अर्थव्यवस्था व सहयोग बढ़ाने हेतु कार्य करता है।
विकास ने बताया की जी 20 सम्मलेन उत्तराखंड मे होने से विश्व स्तर पर उत्तराखंड की संस्कृति, अध्यात्म,योग और वन सम्पदा को पहचान मिलेगी और उत्तराखंड के राजस्व मे वृद्धि होगी, स्वरोजगार बढ़ेगा।
कार्यक्रम मे बोलते हुऐ भाजपा प्रवक्ता ने कहा की राहुल गाँधी विश्व मंच पर भारत की छवि को नुकसान पंहुचा रहे है।
भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक वर्ष के कार्यकाल को शानदार बताया और कहा कि एक साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए गए जो मिल का पत्थर साबित होने जा रहे हैं।
जिसमें मुख्य रुप से समान नागरिक संहिता हेतु समिति का गठन, कठोर नकल विरोधी कानून, महिला आरक्षण,कठोर धर्मांतरण कानून, राज्य आंदोलन कार्यों हेतु 10% आरक्षण प्रमुख है। इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी द्वारा जोशीमठ आपदा के समय जिस सूझबूझ के साथ कार्य किया गया बहुत दिखाता है कि उत्तराखंड का भविष्य सुरक्षित हाथों में है समय में हम विश्वास से कह सकते हैं कि उत्तराखंड भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी नवल किशोर जोशी ने भाजपा प्रवक्ता विकास भारत को प्रवक्ता बनने पर बधाई देते हुए कहा कि विकास भगत एक अनुभवी कार्यकर्ता हैं और गांव प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी बखूबी निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश भगत ने विकास भगत को प्रवक्ता बनने पर शुभकामनायें दी और कहा की विकास भगत पूर्व मे भी जनता की समस्याओ को उठाते रहे है और जनता के लिये अच्छा कार्य करते रहे है।अब पार्टी स्तर पर वो अच्छा कार्य करेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया और जी 20 सम्मलेन को नैनीताल जिले मे करवाने हेतु मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कमल बोहरा ने किया।
प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाईया दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा ढोड़ियाल, विनोद बधानी,जीवन भट्ट, पूनम मेहरा,नवीन गर्जोला, नवीन पंत, देवेंद्र बिष्ट,कृपाल सिंह, मनीषा आर्य, विनोद पांडे, घनानंद सक्ता,डूंगर मेहरा, दीवान बिष्ठ, सुरेन्द्र बोहरा,मयंक तिवारी, चंद्र शेखर बुडलाकोटी,भगत नेगी, मुकुंद रावत, चंदन कपकोटी, सोभा टम्टा, जसवंत रावत,पूरन बुडलाकोटी,विपिन बिष्ठ, मीना देवी, अजय कम्बोज, विनोद जोशी, चंदू सनवाल, रजत बधानी समेत स्थानीय जन उपस्थित रहे