रिपोर्टर – अमर सिंह यादव
सितारगंज – कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज नगर के मुख्य चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की भव्य महाराणा प्रताप की प्रतिकृति का अनावरण किया। सितारगंज के खटीमा चौराहे पर भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया जिसमें राणा समाज के सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सितारगंज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। सितारगंज की जनता को संबोधित कर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जनता काआभार व्यक्त किया। सितारगंज विधानसभा से विधायक कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज को विकास के पद पर आगे बढ़ते हुए नए विकास कार्य की बात कही उन्होंने कहा सितारगंज के अंदर बुजुर्गों के लिए 15 करोड़ की लागत से पार्क बनने जा रहा है छात्रों के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से सितारगंज में मिनी स्टेडियम का राजकीय इंटर कॉलेज में कार्य शुरू होने जा रहा है। जल्दी सितारगंज को 90 करोड़ की लागत से अमूल की पाउडर फैक्ट्री करोड़ों रुपए की लागत से सितारगंज सिडकुल में ऐक्वा पार्क का जल्दी निर्माण किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान बाल आयोग की सदस्य सुमन राय सुखदेव सिंह संजय गोयल मुकेश सनवाल उदय राणा राकेश त्यागी नरेश कंसल गोपाल सिंह बिष्ट श्रीपाल राणा शिव कुमार मित्तल राकेश गुप्ता पलविंदर सिंह औलख विजय सलूजा दीपक गुप्ता कार्तिकेय राय राम सिंह राणा विशाल राणा नरेश राणा किरण राणा भास्कर राणा शिवपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे

