


संपादक मुस्तेजेर फारूकी

कालाढूंगी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई की बुधबार को नगर पंचायत सभागार में शोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 30 व्यापारियों को प्रमाण पत्र जारी किये। इस दौरान व्यपार मण्डल अध्यक्ष मयंक मेहरा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। मयंक मेहरा ने कहा कि उनका संगठन समस्याओं से ग्रसित व्यापारियों की मदद को तत्पर है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे नगर सहित पास के इलाकों में भी चलाया जा रहा है। जल्द ही इन क्षेत्रों में बैठक कर समाधान कराया जायेगा। मयंक मेहरा ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी भाइयों की हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए हर समय तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा अभी 300 व्यपरियो को प्रमाण पत्र जारी कर बाटे जयेंगे कोरोना काल की वजह से इखट्टा करना व्यपरियो को मुश्किल है। हर सप्ताह 30 व्यपरियो को व्यपार मंडल पदाधिकारीयो द्वारा प्रमाण पत्र बाटने का कार्य किया जएगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में नियमानुसार दुकान स्वामियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान खोले जाने पर सभी दुकान स्वामियों की प्रशंशा की गयी और दुकान स्वामियों को संगठन का सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गए अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारी बन्धु अपने-अपने दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक मशीन का प्रयोग करें और इसकी जानकारी व्यापार मण्डल को दें। बाजार की साप्ताहिक बन्दी में सभी व्यापारी हर मंगलवार को 1 दिन अपने प्रतिष्ठान बन्द करके सहयोग करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी भाइयों की कुछ समस्याएं हैं जिनका निवारण जल्द ही किया जाएगा और जिन व्यापारी भाइयों को कार्यक्रम में सदस्यता प्रमाण पत्र नहीं मिल पाए उनको प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्वयं उनके प्रतिष्ठान में जाकर प्रमाण पत्र देंगे।
इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष मयंक मेहरा,जिला सयुंक्त सचिव भगवत सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष जनकराज उप्पल, नंदन कुमार, नीरज तिवारी, विपिन पांडे, रवि यादव, मो.मेहताब, मो. रजा, कुशल खाती, विपुल, रितेश, पूरन जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, उस्मान दड़ियाल, भगवती जोशी, शैला नेगीदौरान भगवत सिंह बिष्ट, जनक राज उप्पल, मो, दीवान सिंह बिष्ट, पूरन जोशी, रज्जाक, अरुण मेहरा, दीनू सती, ब्रजेश साह, मो, मेहताब, हाजी उस्मान, नीरज तिवारी, नंदराम
आदि पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
