उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा किया गया कोरोनावॉरियर्स का सम्मान
डेस्क कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी
हल्द्वानी उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की हल्द्वानी महानगर इकाई द्वारा आज कोरोनावॉरियर्स सम्मान समारोह प्रोग्राम कांता बैंकट हॉल आईटीआई में रखा गया।
जिसमें वंदे मातरम् ग्रुप को करुणा काल में दी गई सेवाओं को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद दिनेश मानसेरा द्वारा की गई। कार्यक्रम में वंदे मातरम् ग्रुप के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गये।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने कोरोना कॉल के दौरान अपनी जान की परवाह किये बिना आम लोगो की सुरक्षा में जुटे कोरोना फ्रंट वारियर्स का आभार व्यक्त किया।
साथ ही वंदे मातरम् ग्रुप के सद्स्यों को द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की सराहना की।
साथ ही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में,मोहम्मद जाकिर अंसारी कॉर्बेट बुलेटिन संपादक को नगर का उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही अब्दुल मलिक को नगर का उपसचिव और समी आलम कॉर्बेट बुलेटिन संवाददाता को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।
जिसमें सभी यूनियन के लोगों ने आभार जताया।इस मौके पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष डॉ. विपिन चन्द्र, नगर अध्यक्ष अंकित शाह, नगर महामंत्री अमित चौधरी, कमल सुयाल, पंकज सक्सेना, संगठन मंत्री सचिन जोशी, उपाध्यक्ष हिमांशु वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष मो० जाकिर अंसारी, सचिव हनी उपाध्याय, उप सचिव अब्दुल मलिक कोषाध्यक्ष सौरव बजाज, मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, सह मीडिया प्रभारी समी आलम, प्रचार मंत्री पंकज अग्रवाल, शैलेंद्र भंडारी, हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे।