
रिपोर्टर अतुल अग्रवाल हल्द्वानी नैनीतालक्षेत्रीय संघर्ष समिति द्वारा समिति संयोजक ललित जोशी के संयोजन में आज हल्द्वानी ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क बांटे
हल्द्वानी क्षेत्रीय संघर्ष समिति द्वारा समिति संयोजक ललित जोशी के संयोजन में आज हल्द्वानी ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क बांटे गए साथ ही इससे बचाव व सतर्कता के बारे में भी बताया गया। जहां कोरोना वायरस से पूरी दुनियां त्रस्त है वहीं भारत में भी इसके 125 संदिग्ध मिलने से आम आदमी में हड़कंप मचा हुआ है इसलिए इससे बचाव जरूरी है और किसी भी प्रकार के भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें।
ललित जोशी ने बताया कि आम आदमी को इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा तभी हम इस महामारी से बच पाएंगे।

ऑटो चालकों को मास्क वितरित करने वालों में समिति सहसंयोजक उमेश नैनवाल, संतोष कबड़वाल, नवीन वर्मा, लीला कांडपाल, शैलेन्द्र दानू, संदीप बिनवाल, लोकेश नेगी, भावना, भूपेन्द्र कोरंगा, विजया कोरंगा, दीपक बिष्ट, धीरज बिष्ट, विपिन ग्रेवाल, कुणाल अरोरा, कैलाश भट्ट आदि लोग रहे।















