


कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का सरकार को लेकर बड़ा बयान
डेस्क कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी
हल्द्वानी श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूर्णतया विफल रहा है। कांग्रेस विगत चार वर्ष से भाजपा सरकार के विकास विरोधी एवं पूर्णतया विफल कार्यकाल पर लगातार आवाज उठाती रही थी जिस पर भाजपा हाईकमान ने अपनी मुहर लगा दी है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है।
मुख्यमंत्री बदलने से कुछ होने वाला नहीं है भाजपा को अपनी सोच में परिवर्तन करना होगा । राजनैतिक अस्थिरता के कारण उत्पन्न वर्तमान प्रतिकूल परिस्थितियों में सत्ता परिवर्तन स्पष्ट दिखायी दे रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी पर राज्य की रक्षा की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है।
