


रिपोर्टर युसूफ वारसी

राजस्थान में सचिन पायलट द्वारा कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात एवं गद्दारी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अमन कॉलोनी वार्ड 78 नरेला विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। सचिन पायलट द्वारा मोदी जी एवं अमित शाह के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास किया गया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं वसुंधरा राजे सिंधिया के इशारों पर उन्होंने राहुल गांधी जी एवं अशोक गहलोत जी के साथ विश्वासघात किया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उनका सम्मान किया एवं पार्टी में सदैव ऊंचे पदों पर पदस्थ रखा एवं राजस्थान के उपमुख्यमंत्री का पद भी उन्हें सौंपा, इसके बाद भी उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस के खिलाफ षड्यंत्र रचा।
हफीज खान
प्रदेश महामंत्री
किसान कांग्रेस
