कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुँचे खटीमा दौरे पर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुँचे खटीमा दौरे पर
डेस्क कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी
खटीमा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश आज खटीमा दौरे पर पहुँचे। खटीमा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह इंदा हृदेश का भव्य स्वागत किया
वहीं जहां कांग्रेस प्रदेश युवा नेता प्रतिपक्ष ने खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की वहीं 2022 के चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का भी उनसे आह्वान किया वही खटीमा के पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चाहा प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है वही वर्तमान त्रिवेंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है।वही वर्तमान में कांग्रेस के भीतर नेताओ की बयानबाजी पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है जब कांग्रेस के नेता या कार्यकर्ता का कोई बयान आता है तो उसे आपसी मतभेद के रूप में लिया जाता है।लेकिन आने वाले 2022 के चुनाव को लेकर सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर पूर्ण आस्था रखते हुए कांग्रेस का प्रत्येक नेता व हर कार्यकर्ता कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनाव में वापसी को लेकर जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहा है।ओर निश्चित की उन्हें पूर्व विश्वास है कि अपने कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस 2022 में प्रदेश की सत्ता में वापसी करने जा रही है।