
संपादक कॉर्बेट बुलेटिन मुस्तज़र फारूकी कार में मिले 9 लाख 93 हजार रुपये

कालाढूंगी। बैलपड़ाव पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुलेरो कार से 9 लाख 93 हजार रुपये बरामद किए हैं। बुधवार को बैलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी अपने हमराइयों के साथ चौकी के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी हल्द्वानी की तरफ से आई बुलेरो संख्या यूपी 20 क्यू 6343 को रोककर चेकिंग की गई। तथा उसमें बैठे अमरोहा उप्र निवासी खलील अहमद व रईस अहमद से कागजात दिखाने को कहा गया। एसआई जोशी ने बताया कि शक होने पर कार की चेकिंग की गई तो उसमें से 9 लाख 93 हजार रुपये कार से बरामद हुए।

उक्त धनराशि से संबंधित जानकारी लेने पर कार सवार दोनों लोग कोई माकूल जवाब नहीं दे सके न ही धनराशि संबंधित कोई दस्तावेज दिखा सके। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि धनराशि को जब्त कर लिया गया है। शीघ्र दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि उक्त धनराशि में नोटों के साथ ही लगभग एक लाख रुपये की रेजगारी भी है। एसईओ महंत ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए मामले की जानकारी इनकमटैक्स विभाग को दे दी गयी है।













