



संपादक मुस्तज़र फ़ारूक़ी
कालाढूंगी। नगर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। कुत्ते लोगों पर हमला करने लगे हैं। इससे नगर में दशहत है। नगर पंचायत द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों में आक्रोश है। नगर के प्रमुख मार्गों और वार्ड की गलियों में कुत्तों का जमावड़ा लग रहा है। विद्यार्थी स्कूल आते-जाते समय डर रहे हैं। बच्चों के पीछे कुत्ते दौड़ने लगते हैं। बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। कुत्तों का झुंड बीच रोड पर होने के कारण जाम लग जाता है। वार्ड पांच के सामाजिक कार्यकर्ता अरसद बारसी ने बताया आवारा कुत्ते बकरियों पर हमला कर रहे हैं। नगर के सभी वार्डो में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। रात में अकेला व्यक्ति कहीं आने-जाने से डर रहा है। नगर पंचायत ने परेशानी की ओर अब तक ध्यान नहीं दिया है। नगरवासियों ने बताया नगर पंचायत के कर्मचारियों ने आवारा कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोड़ना चाहिए। इस आवारा कुत्तों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी घटना हो सकती है।

