![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241103-WA0003.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_20240815_071702.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200928_205252.jpg)
संपादक मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी एसएपी के निर्देश अनुसार कालाढूंगी पुलिस ने बैलपडाव व कालाढूंगी थाने के मुख्य गेट के आगे संघन चेकिंग अभियान चलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन
चेकिंग अभियान चलाकर एमवी एक्ट के अंतर्गत 34 वाहनों का चालान कर 1400 सो रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।
जिसके चलते पुलिस ने कई बाइकों के नकद चालान काटे। थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में एसएसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ वाहनों की संघन चेकिंग अभियान चलाया
उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त वाहन चेकिंग अभियान चलते हुए पुलिस ने कई बाइकों सवारो को पूरे कागजात रखने व हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी। साथ ही कई चार पहिया वाहनों के चालको को सीट बेल्ट पहनने को कहा गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं, नगर में बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 74 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस द्वारा 14800 के चालान काटे गए। थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एसआई मेहनाज़, एसआई महेन्द्र राज सिंह, एसआई जगदीप नेगी, किशन नाथ, प्रकाश चंद्र, लक्खा आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)