
रिपोर्टर
अतुल अग्रवाल
हल्द्वानीखुला शाजू खान की मौत का राज़ अपराधी सलाखों के पीछे

थानाध्यक्ष सुशील कुमार बनभूलपुरा और पुलिस टीम ने मिलकर गायब हुए शाहरुख खान की गायब होने से लेकर मृत्यु तक का खुला राज, शाजू खान के परिजन परवेज खान, पुत्र- हफीज खान, निवासी-किदवई नगर, थाना बनभूलपुरा द्वारा दिनांक 27/02/2020 को तहरीर सूचना अंकित कराई कि उनका पुत्र साजू खान दिनांक 22/02/2020 की रात्रि करीब 10:30 बजे से बिना बताए घर से कहीं चला गया काफी खोजबीन करने के उपरांत भी शाजू का कहीं पता नहीं चल सका तथा घर भी वापस नहीं आने के संबंध में थाना बनभूलपुरा पर दिनांक 24/02/2020 को शाहरुख खान की गुमशुदगी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक कुसुम रावत के सुपुर्द की गई।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल के निर्देशन तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में गुमशुदा शाजू खान तलाश हेतु उपनिरीक्षक संजीत कुमार, उप निरीक्षक कृपाल सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई तथा जांचकर्ता कुसुम रावत को आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक कर गुमशुदा शाजू खान को रोडवेज स्टेशन से एक एंबुलेंस में बैठता दिखाई दिया। जिसके आधार पर एंबुलेंस की तस्दीक कर उसके चालक की जानकारी की गयी तो दिनांक 02 मार्च 2020 को जानकारी प्राप्त हुई कि गुमशुदा शाजू खान का शव थाना लमगड़ा क्षेत्र जनपद अल्मोड़ा में बरामद हुआ है। जिसके संबंध में तस्दीक व अन्य कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक धर्म सिंह को तत्काल लमगड़ा जिला अल्मोड़ा रवाना किया गया।
उक्त मामले में अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत विवेचना उप निरीक्षक श्री सुशील कुमार थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा ग्रहण कर प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में जाकर घटना के दिन एंबुलेंस में सवार होकर हल्द्वानी से पिथौरागढ़ गई एंबुलेंस पार्टी की तस्दीक
01- प्रकाश राम, पुत्र-गोविंद राम 02- भूपेंद्र राम, पुत्र-श्री हरिराम, निवासीगण- ग्राम दन्तौला पांखु, जिला-पिथौरागढ़ के रूप में हुई, जिनकी तस्दीक हेतु उपनिरीक्षक संजीत कुमार व उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को तत्काल जनपद पिथौरागढ़ रवाना किया गया। उक्त मामले में विवेचक/थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलन से तथा घटना के चश्मदीद गवाहन प्रकाश राम व भूपेंद्र राम उपरोक्त के बयानात के आधार पर 22 मार्च 2020 को अपराधी दानिश द्वारा शराब के नशे में मृतक शाजू खान को आपसी विवाद के कारण लमगड़ा के पास एंबुलेंस से खींच कर नीचे उतार कर धक्का-मुक्की के दौरान सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर जाना पाया गया। जिस कारण मामला गैर इरादतन हत्या का पाया गया।
दिनांक 06 मार्च 2020 को विवेचक/थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त मो0 दानिश, पुत्र- इकबाल/ नि0-उपरोक्त को रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एंबुलेंस संख्या UK 04 PA 0654 को कब्जे पुलिस लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि मृतक शाजू खान की चप्पलों को घटना के पश्चात सलड़ी के पास जंगल में फेंक दिए जाने की बात बताई गई। जिसके आधार पर आज दिनांक 07 मार्च 2020 को मृतक शाजू खान की चप्पले अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद कर ली गई हैं।
जिसका अनावरण आज दिनांक 7 मार्च 2020 को श्री अमित श्रीवास्तव श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

पुलिस टीम के सदस्यों में
01- थानाध्यक्ष श्री सुशील कुमार बनभूलपुरा
02-उ0नि0 मंगल सिंह नेगी
03-उ0नि0 संजीत कुमार
04-उ0नि0 कृपाल सिंह
05-उ0नि0 धर्म सिंह
06-आरक्षी अमनदीप सिंह
07-आरक्षी घनश्याम आर्य
08-आरक्षी मुकेश नेगी
09-आरक्षी रूप बसंत राणा संबंधित थाना बनभूलपुरा शामिल रहे
बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष सुशील कुमार की जितनी भी तारीफ की जाए कम है उन्होंने बहुत कम वक्त लेते हुए पूरे मामले का खुलासा किया सुशील कुमार थानाध्यक्ष महोदय का कहना है कि किसी भी मामले में अगर कोई हमारे पास शिकायत लेकर आता है तो हमारी पहली प्राथमिकता उस को न्याय दिलाने की होती है ऐसा है मामला जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हमारे थाना बनभूलपुरा दर्ज कराई गई थी जिसको लेकर टीम गठित कर पूरे मामले का 12 दिन में खुलासा किया जो आपके सामने है













