
रिपोर्टर- जफर अंसारी लालकुआं 
रिपोर्टर- जफर अंसारी
लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 7 को जोड़ने वाले सभी मार्ग गंदे पानी से अटे पड़े हैं जिससे आने वाले मौसम में गंदगी से होने वाली बीमारियों का अंदेशा बना हुआ है और शासन प्रशासन का तो यह हाल है कि वह आंखें मूंदे पड़े हुए हैं नगर पंचायत अपना ठीकरा रेलवे के सर फोड़ती है रेलवे अधिकारी अपना ठीकरा रेलवे की नीतियों के सर फोड़ते हैं

और जनप्रतिनिधि झूठे वादे करके जनता को भरमाए हुए हैं और स्थानीय निवासी बेचारे अपना सर पकड़ कर शिवाय आक्रोश जाहिर करने के मजबूर हुए बैठे हैं आपको बता दें शहर की याद ही बस्ती रेलवे लाइन के पूरब की दिशा को बस्ती है जहां दो मुख्य रास्ते हैं एक ओर तो रेलवे कॉलोनी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर रेलवे अस्पताल के सामने ही रास्ते में बरसाती पानी से भरा हुआ तालाब बना पड़ा है जिससे आने-जाने वालों के साथ ही अस्पताल जाने वाले मरीजों के लिए भी परेशानी का सबब बना है
वहीं दूसरी ओर फलाहारी मंदिर के सामने से रेलवे कॉलोनी एवं 25 एकड़ रोड को जाने वाले मेन रोड पर भी पानी के नाले बने हुए हैं इस बारे में बात करने पर सभासद राज लक्ष्मी पंडित ने रेलवे को दोषी ठहराते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों द्वारा इस पर स्थानीय एजेंसी को कार्य करने की अनुमति नहीं दी जा रही है वही पूर्व सभासद विनोद श्रीवास्तव का कहना है कि हमने कई बार प्रयास किए लेकिन रेल विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही है ना ही विभाग द्वारा कोई कार्य किया जा रहा है !














