


रिपोर्टर अतुल अग्रवाल
क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन का बुद्ध पार्क हल्द्वानी में एक श्रद्धांजलि सभा की
हल्द्वानी – में आज शुक्रवार को शहीद उधम सिंह को याद करते हुए क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने संयुक्त तौर पर बुद्ध पार्क हल्द्वानी में एक श्रद्धांजलि सभा की। सभा के शुरू में उधम सिंह को पुष्प अर्पित कर क्रांतिकारी नारे लगाए गये।



सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के अध्यक्ष पीपी आर्य जी ने कहा कि ब्रिटिश हुक्मरानों ने आज़ादी मांग रहे भारतीय जनता को डराने के लिए जलियांवाला बाग कांड में हजारों लोगों की हत्या कर दी थी। ऊधमसिंह सिंह ने निर्दोष भारतीयों की हत्या का बदला माइकल ओ डवायर की हत्या करके लिया था। जिसके कारण उधम सिंह को 31 जुलाई 1940 को फासी दे दी गई थी। उधम सिंह साम्राज्यवाद व सांप्रदायिकता के विरोधी थे। कौमी एकता के रूप में उधम सिंह ने अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद सिंह आजाद रखा था।प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की महासचिव रजनी ने कहा कि आज कोरोना महामारी काल में देश के गरीब मेहनतकश लोगों के पास खाने का संकट है, कोरोना बीमारी तथा अन्य बीमारियों मे उनका समुचित इलाज नही हो रहा है, रोजगार नहीं है। लेकिन देश के शासक राफेल जैसे विध्वंसकारी विमान खरीद रहे हैं। जिसमें भारतीय शासक के साम्राज्यवादी मंसूबे साफ दिखाई दे रहे हैं।परिवर्तनकामी छात्र संगठन के साथी महेंद्र ने कहा कि आज भी देश में हिंदू मुस्लिम के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है। आम मेहनतकश जनता को आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है। ऐसे समय में शहीद उधम सिंह व अन्य क्रांतिकारियों के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ रही है। क्रांतिकारियों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए,हमें साम्राज्यवाद व सांप्रदायिकता का विरोध करना चाहिए, यही उधम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
