


संपादक मुस्तेजेर फारूकी

कालाढूंगी।लॉकडाउन में पिछले तीन माह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ। इसी के तहत सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कालाढूंगी ने तहसील परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्तओं ने धरना देते समय शारीरिक दूरी के नियम का पूरी तरह पालन किया गया तथा एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन भेजा। धरना प्रदर्शन में पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व चेयरमैन दीप सती, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी,अपने साथियों के साथ कालाढूंगी तहसील पहुंचे। पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से कारोबारियों, किसानों को नुकसान हो रहा है। माल ढुलाई भाड़ा बढ़ने से सभी उत्पाद महंगे हो रहे हैं।अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार अब गरीबों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने में लगी हुई है। इसके साथ ही धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं जिसमें पेट्रो उत्पादों की बढ़ती कीमत का विरोध किया।
कांग्रेस नेता दीप चंद्र सती ने कहा कि वर्तमान में कच्चे तेल के दाम बेहद निचले स्तर पर है, कि परन्तु जनता को राहत दिए जाने के बजाए केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर अत्यधिक टैक्स लगाकर जनता को ठगने का काम कि या जा रहा है। जबकि आमजन पहले ही कोरोना महामारी के चलते आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। यह वृद्धि सीधे लोगों को आर्थिक रुप से कमजोर कर रही है। सरकार तत्काल पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती कर आमजन को राहत पहुंचाए, अन्यथा पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना और तेज किया जएगा और कार्यकर्ताओं को मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां थामे मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं जिसमें पेट्रो उत्पादों की बढ़ती कीमत का विरोध किया गया।इधर कांग्रेस नगर अध्यक्ष वकील अहमद, यूथ नगर उपाध्यक्ष नदीम अहमद ने भी डीजल-पेट्रोल के दामो को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध लागतार तीन माह से डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 10 दिनों से लगातार बढ़ते दामों के डीजल के दामों में 48 पैसों की बढ़ोतरी के बाद यहां डीजल 79.88 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है देशभर में ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं ।लेकिन हर राज्य में वैट या स्थानीय बिक्री कर के आधार पर इनके दामों में अंतर हो सकता है। ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश भट्ट ने कहा कि पेट्रोल के दामों में 33 पैसे और डीजल के दामों में 58 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है ।इस दौरान नगर अध्यक्ष वकील अहमद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती, कांग्रेस नेता अतीक अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश भट्ट, यूथ नगर उपाध्यक्ष नदीम अहमद, विधानसभा उपाध्यक्ष हरीश मेहरा, पूर्व व्यपार मंडल अध्यक्ष फारूक सिद्दीकी, पूर्व प्रधान विक्रम सामंत, यूथ जिला उपाध्यक्ष अर्णव कम्बोज,नीरज तिवाड़ी, भगवती जोशी, इंद्रा डंगवाल, भगवती आर्या, इधर
ब्लॉक कार्यालय, कोटाबाग में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें खंड विकास अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को महंगाई पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप सती, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरोला, भगवान सिंह रौतेला, कमल जोशी, विनोद बधानी, गोपाल बिष्ट, भारती बिष्ट, शेखर जोशी, मनोहर आर्य, भुवन जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
